फरीदाबाद, दिसम्बर 28 -- फरीदाबाद। जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सिद्धदाता आश्रम के सेवादारों ने रविवार को सर्दी के मौसम में बीके अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल और भोज्य पदार्थ भेंट किए। आश्रम के अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के निर्देशानुसार सेवादारों ने अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से यह सेवा की। आश्रम प्रबंधन समिति के सदस्य कैलाश शर्मा ने बताया कि गुरु महाराज के निर्देश पर सेवा के अनेक प्रकल्प निरंतर चलते रहते हैं, जिसमें सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए उनकी जरूरत का सामान देना भी शामिल है। आज हम सभी ने सर्दी से बचाव के लिए नागरिक अस्पताल और ईएसआई अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को कंबल भेंट किए हैं और खाने के लिए फलों के पैकेट भी दिए हैं। कैलाश शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए बहुत ज्यादा तो नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.