बीके अस्पताल के निरीक्षण में खामियां मिलीं
फरीदाबाद, मई 20 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने बुधवार को बीके अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में फैली गंदगी, पीने के पानी की खराब व्यवस्था और बदहाल शौचालय को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। इस मौके पर त्रिलोकचंद तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा भी मौजूद रहे। एडीसी ने अस्पताल परिसर और कॉरिडोर में जगह-जगह फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के टॉयलेट्स में बदबू और सफाई व्यवस्था की स्थिति भी खराब पाई गई। एडीसी ने अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल और मरीजों की सुविधाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- क्रिटिकल केयर यूनिट में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश वहीं अस्पताल में मौजूद मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.