बीके अस्पताल उपचार कराने पहुंची महिलाओं के पर्स चोरी
फरीदाबाद, जून 2 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल में मरीजों का उपचार कराने पहुंची महिलाओं का थैला काटकर पर्स निकालने का मामला प्रकाश में आया है। एक घटना बीके अस्पताल की ओपीडी में हुई, जबकि दूसरी घटना फार्मेसी की लाइन में दवा लेने के लिए खड़ी महिला के साथ हुई। ओपीडी में हुई घटना में आरोपी महिला लोगों को चकमा देकर मौके से फरार हो गई। बताया जा रहा है कि तीन-चार महिलाओं के साथ पर्स चोरी की घटना हुआ है। किसी भी मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। बीके अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन दो हजार से अधिक मरीजों की भीड़ रहती है। इस भीड़ का फायदा उठाने के लिए चोर गिराेह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को ओपीडी और फार्मेसी की लाइन में खड़ी महिलाओं के पर्स चोरी होने की घटनाएं हुईं। उपचार कराने पहुंची एक महिला का पर्स किसी अन्य महिला ने निकाल लिया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.