लखनऊ, फरवरी 23 -- बीकेटी थानाक्षेत्र में एक किसान ने घर से दूर अमरूद के बाग में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह खेत गए चाचा ने किसान को फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची बीकेटी पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि किसान पहले भी दो बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है। रामपुर गांव निवासी कन्हैया लाल (30) किसान था। परिवार में पत्नी पूनम और एक बेटी है। परिजनों ने बताया कि कन्हैया शराब का लती था। रविवार दोपहर वह शराब पीने के लिए घर से निकला। देर शाम घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह कन्हैया के चाचा दिनेश खेत गए। वहां देखा कि कन्हैया ने अमरूद के बाग में पेड़ से मफलर के सहारे लटका हुआ था। चाचा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। कन्हैया की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आननफानन में अमरूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.