बीकेटी थाने के कांस्टेबल ने लौटाया चारबाग पर मिला आईफोन
लखनऊ, जुलाई 23 -- ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए बीकेटी थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित कुमार सिंह ने चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर मिला कीमती आईफोन उसके मालिक को लौटा दिया। अंकित छुट्टी पर घर जा रहे थे तभी उन्हें स्टेशन के बाहर आईफोन पड़ा मिला। उन्होंने मोबाइल अपने पास सुरक्षित रखा। कुछ देर बाद फोन पर दूसरे नंबर से कॉल आई। अंकित ने मालिक को बीकेटी थाने बुलाकर पहचान के बाद मोबाइल सौंपा। मोबाइल स्वामी हरिओम कुशवाहा, निवासी मऊ ने जयपुर जाने के दौरान फोन खो दिया था। अपना फोन वापस पाकर उन्होंने कांस्टेबल की सराहना की। क्षेत्र में अंकित के इस कार्य की खूब प्रशंसा हो रही है。
ट्रेन की चपेट में आया युवक, शिनाख्त नहीं बीकेटी, संवाददाता। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र की टिकरी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.