लखनऊ, अप्रैल 17 -- बीकेटी,संवाददाता। बीकेटी नगर पंचायत क्षेत्र में चंद्रिका देवी रोड से बीकेटी तहसील लिंक रोड तक बन रही करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस सड़क के निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये की लागत आ रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका तत्काल समाधान कराया जाए। यह भी पढ़ें- विकास कार्यो का निरीक्षण किया जिससे निर्माण कार्य प्रभावित न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...