बीकेटी का नौवापुरवा बुनियादी सुविधाएं से दूर
लखनऊ, मई 11 -- बीकेटी की ग्राम पंचातय मलूकपुर के नौवापुरवा गांव में जनसुविधाओं की मांग को लेकर सोमवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) लिबरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने बीकेटी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इंचार्ज, इटौंजा लोकल कमेटी शान्तम ने बताया कि लगभग 200 की आबादी वाला नौवापुरवा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। गांव में अधिकांश परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं, पक्की सड़क, नाली व जल निकासी व्यवस्था का अभाव है। प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र नहीं है। महिलाओं के लिए किसी प्रकार के रोजगार या कौशल विकास केंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सात दिनों के भीतर संबंधित विभागों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधिमंडल में राहुल, स्वाति, बहादुर, गुड्डू, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.