रिषिकेष, मई 15 -- श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन सिंह रांगड़ ने शुक्रवार को बीकेटीसी के ट्रांजिट केंद्र ऋषिकेश स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने मंदिर समिति के विभिन्न कार्यालयों की पत्रावलियों, उपस्थिति पंजिका, स्टोर कक्ष, नव स्थापित कार्यालय केबिन तथा सभागार सहित कार्यालय परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने चारधाम यात्रा ट्रांजिट केंद्र परिसर में मौजूद तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की तथा यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं और सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मंदिर समिति की प्राथमिकता है। श्री बदरीनाथ तथा श्र...