बीकेटीसी के सस्पेंड कर्मचारी नौटियाल गायब, मोबाइल भी स्विच ऑफ; खंगाली जा रही हिस्ट्री
देहरादून, जुलाई 10 -- बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में सस्पेंड बीकेटीसी के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गायब हो गए हैं। उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। उन्हें जोशीमठ कार्यालय में अटैच किया गया था, लेकिन वहां उन्होंने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। प्रमोद की ओर से छुट्टी का आवेदन दिया गया था, जिसे स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।हाईकोर्ट जाने की आशंका बीकेटीसी प्रबंधन को आशंका है कि शायद गिरफ्तारी से बचने को प्रमोद हाईकोर्ट की शरण में चले गए हैं। बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि निलंबन के बाद से प्रमोद से संपर्क नहीं हो पाया है। वे ऑफिस नहीं आ रहे हैं। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। उनका अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया था। यह भी पढ़ें- यमुनोत्री हाईवे बहा, 500 तीर्थ यात्री फंसे; गंगोत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.