बीकेएल कबड्डी लीग : राया योद्धा बनी विजेता, नंदगांव टाइगर्स उपविजेता
मथुरा, जून 4 -- अंगूरी देवी पब्लिक स्कूल, हुलवाना स्थित एडीपीएस स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित बीकेएल कबड्डी लीग का समापन समारोह उत्साह एवं खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबला राय योद्धा एवं नंदगांव टाइगर्स के मध्य खेला गया, जिसमें राय योद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। नंदगांव टाइगर्स उपविजेता रही। तीसरे स्थान के लिए मुकाबला चौमुहां दबंग एवं मथुरा बुल्स के मध्य खेला गया, जिसमें मथुरा बुल्स ने जीत दर्ज कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राय योद्धा को 31,000 नकद एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम नंदगांव टाइगर्स को 21,000 नकद एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम मथुरा बुल्स को 11,000 नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.