बीकेएमएस के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का अभिनंदन
आदित्यपुर, अगस्त 13 -- गम्हरिया। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। टाटा-कांड्रा मेन रोड के बीको मोड़ स्थित बीकेएमएस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। और औद्योगिक क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की अपील की। मौके पर बीकेएमएस जिलाध्यक्ष संजय गोराई ने कहा कि संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी है। मजदूरों के हक, अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन लगातार आवाज उठाएगा। जिले में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से एकजुटता और अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.