अयोध्या, मई 15 -- बीकापुर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत उपकेंद्र बीकापुर तहसील परिसर में शनिवार को मेगा कैंप का आयोजन होगा। एसडीओ संदीप कुमार यादव ने बताया कि कैंप में नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, विधा परिवर्तन, मीटर से संबंधित शिकायतें, बिल संशोधन सहित अन्य सभी विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ कैंप में पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण कराएं। -- यह भी पढ़ें- बेला में लगा विद्युत समाधान मेगा कैंप यह भी पढ़ें- विद्युत समाधान मेगा शिविर में 22 शिकायतों का निस्तारण यह भी पढ़ें- 262 के सापेक्ष 176 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...