अयोध्या, अप्रैल 18 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील बीकापुर अंतर्गत ग्राम सभा बैंती कला के ताल वाले खेतों में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 300 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की चपेट में मशीन से कटे हुए गेहूं के ढेर और खेतों में रखा भूसा भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई।सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां और पीआरबी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। बताया जाता है कि जिन खेतों में आग लगी, वे बैंती डिहवा, सिंघोरिया और जजवारा समेत कई गांवों के किसानों के हैं। आग से प्रभावित किसानों में भोला दूबे, सुनील दूबे, लक्ष्मी दूबे सहित कई अन्य किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.