अयोध्या, अप्रैल 9 -- बीकापुर(अयोध्या), संवाददाता। अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र के तारडीह मजरे देवा पट्टी गांव में गेहूं की दवई के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सरोज (45) पत्नी स्वर्गीय सत्य नारायण बुधवार की देर शाम खेत में गेहूं बटोरने का काम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी अचानक थ्रेसर मशीन के झरने में फंस गई, जिससे वह मशीन की चपेट में आ गईं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास काम कर रहे मजदूर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही महिला बुरी तरह फंस चुकी थी।स्थित भांपते हुए थ्रेसर चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ट्रैक्टर बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शोर सुनकर आसपास के मजदू...