अयोध्या, अप्रैल 13 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील बीकापुर क्षेत्र में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को व्यापक स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री कैम्प आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत ब्लॉक तारुन और बीकापुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार कुंवाडाड, गौरा, पीथापुर, ऊंचगांव, खुटेहना, ककराही, नागपाली, बेदापुर, खपराडीह, मानापुर, दशरथपुर, रामपुर पेरई, तरहा, ताजपुर, दुबांवा, न्यूना, शेरपुर, गोविंदपुर और दयालजोल समेत कई गांवों में कैम्प आयोजित होंगे। इन कैम्पों में कृषि विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से तैनात रहेंगे। लेखपाल, पंचायत सहायक, बीटीएम और टीएसी स्तर के कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसानों का रजिस्ट्रेशन सुचारु रूप स...