अयोध्या, जून 16 -- बीकापुर, संवाददाता। नव नियुक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट राम प्रसाद तिवारी ने बीकापुर पहुंचकर न्यायालय का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने न्यायालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिवक्ताओं से परिचयात्मक मुलाकात की। न्यायालय में नियमित न्यायिक कार्य भी प्रारंभ हो गया है। बताया गया कि पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह का स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर राम प्रसाद तिवारी की तैनाती की गई है। नए न्यायिक मजिस्ट्रेट के कार्यभार ग्रहण करने से वादकारियों को न्यायिक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...