बीकापुर दरगाह में उर्स आज, निकाला जाएगा जुलूस-ए-गौसिया
अयोध्या, जून 8 -- बीकापुर। बीकापुर कस्बे स्थित दरगाह शरीफ में बड़े सरकार एवं छोटे सरकार का 27वां सालाना उर्स सोमवार को श्रद्धा, आस्था और सौहार्द के माहौल में मनाया जाएगा। उर्स के अवसर पर निकाला जाने वाला जुलूस-ए-गौसिया गंगा-जमुनी तहजीब, भाईचारे और अमन का संदेश देगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं तथा दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गई है। दरगाह से जुड़े बाबा नासिर ने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे जलसा-ए-गौसिया के अंतर्गत भव्य जुलूस निकाला जाएगा। उर्स के समापन पर सोमवार रात जवाबी कव्वाली का आयोजन होगा, जिसमें मशहूर कव्वाल अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को सूफियाना कलाम से सराबोर करेंगे। यह भी पढ़ें- हजरत बाबा नन्हें मियां के उर्स पर सजी कव्वाली महफिल --- यह भी पढ़ें- 10 जून से शुरू होगा बाबा जमालशाह का तीन दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.