नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। लेडी श्री राम कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन की पहल पर 1 मार्च तक एलएसआर आर्टिसनल वीकेंड का आयोजन किया जा रहा है। यह महिला-नेतृत्व वाला बाजार बीकानेर हाउस में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेगा। इस खास आयोजन में अधिकतर ब्रांड्स एलएसआर की पूर्व छात्राओं द्वारा संचालित हैं। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य महिला उद्यमियों को मंच देना और उनके काम को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है। यहां फैशन, हैंडलूम, ज्वेलरी, होम डेकोर और लाइफस्टाइल उत्पादों की विविध रेंज उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.