बीकानेर हाउस में प्रदर्शनी का आयोजन
नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। बीकानेर हाउस की मुख्य आर्ट गैलरी में 'व्हाट इज सीन, व्हाट रिमेन्स' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कलाकार शौमा बी. काक और श्रावणी डांग की विशिष्ट कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। उनकी रचनाएं स्मृतियों, मौजूदगी और जीवन में छूट जाने वाले निशानों को अलग-अलग कलात्मक रूपों में प्रस्तुत करती हैं। प्रदर्शनी का क्यूरेशन प्रगति अग्रवाल ने किया। आयोजन में कला प्रेमियों ने समकालीन कला के माध्यम से भावनाओं और अनुभवों की गहराई को करीब से महसूस किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.