नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। बीकानेर हाउस में एक अनोखी फोटोग्राफी प्रदर्शनी शुरू हुई है। टाइपकास्टिंग: फोटोग्राफिंग द पीपल्स ऑफ इंडिया (1855-1920) नाम की प्रदर्शनी, भारत के औपनिवेशिक काल को दुर्लभ तस्वीरों से जीवंत कर रही है। डीएजी की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 30 जनवरी को हुआ। यह 15 फरवरी तक चलेगी। प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. सुदेशना गुहा की ओर से क्यूरेट की गई यह प्रदर्शनी 1855 से 1920 के बीच की लगभग 200 दुर्लभ तस्वीरों और फोटोग्राफिक सामग्री को प्रदर्शित करती है। ये तस्वीरें ब्रिटिश काल में भारत के भूगोल, संस्कृतियों, जातियों और समुदायों के लोगों को भूमिका दर्शाने के लिए ली गईं थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.