बीकानेर से लौट रहे कन्नौज के युवक की मौत
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- इटावा। बीकानेर से नौकरी करके कन्नौज लौट रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव इटावा रोडवेज बस स्टैंड पर पड़ा मिला। मृतक के बेटे ने पिता के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के मऊ ढींगरा गांव निवासी 50 साल के बादाम सिंह छह दिन पहले मजदूरी करने के लिए बीकानेर गए थे। शनिवार सुबह पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि बादाम सिंह का शव इटावा रोडवेज बस स्टैंड पर मिला है। बादाम सिंह के बड़े बेटे सुनील ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पिता ने फोन कर बताया था कि उन्हें बुखार आ रहा है। इस पर सुनील ने रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लौटने के लिए कहा था। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.