मेरठ, अप्रैल 8 -- जिला पूर्ति विभाग की निगरानी टीम ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में मोदीपुरम स्थित मैसर्स बीकानेर वाला व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान परिसर में 13 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर रखे पाए गए। प्रतिष्ठान के पास कॉमर्शियल सिलेंडर का कनेक्शन नहीं मिला। इसके चलते जिला पूर्ति अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ गैस कंपनियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एआरओ सुनील कुमार ने बताया कि पकड़े गए 13 सिलेंडरों में 10 गैस सिलेंडर बीपीसीएल कंपनी के और तीन सिलेंडर एचपीसीएल कंपनी के हैं। बीपीसीएल के तीन कॉमर्शियल सिलेंडर पूर्णत: भरे हुए मिले। एचपीसीएल के एक सिलेंडर में 10 किलो और दूसरे सिलेंडर में 5 किलो एलपीजी भरी हुई मिली। बीपीसीएल के सात सिलेंडर और एचपीसीएल का एक सिलेंडर खाली मिला। बीकानेर वाला के एरिया मैनेजर अमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.