बीकानेर, जुलाई 30 -- राजस्थान में अपराधियों और अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को बीकानेर में दो हिस्ट्रीशीटरों से जुड़े अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया गया। बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) और पुलिस की संयुक्त टीम ने गंगाशहर क्षेत्र में करमीसर गांव जाने वाले मार्ग पर करीब आधे घंटे तक अभियान चलाकर 10 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। प्रशासन ने पहले ही इन अवैध कब्जों को चिन्हित कर लिया था। मौके पर जेसीबी मशीनों की मदद से बाउंड्री वॉल, लोहे के गेट और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया गया।दीवार और लोहे के गेट लगाकर किया गया था कब्जा प्रशासन के अनुसार हिस्ट्रीशीटरों ने सरकारी और विवादित जमीनों पर...