बीकानेर में श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो ट्रैवलर हादसे का शिकार, 3 की मौत; 13 घायल
नई दिल्ली, मई 28 -- राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-62 (नागौर-बीकानेर) पर नोखा थाना क्षेत्र के चरकड़ा बाइपास के पास हुआ, जहां नाथद्वारा से लौट रही टेम्पो ट्रैवलर की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर में सवार सभी लोग राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर बीकानेर लौट रहे थे। इसी दौरान बुधवार देर रात करीब 3:30 बजे बीकानेर से नागौर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चरकड़ा बाइपास के पास टेम्पो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.