बीकानेर में दादा की शोकसभा में गर्म दाल के भगोने में गिरा मासूम; इलाज के दौरान मौत
बीकानेर, अगस्त 4 -- राजस्थान के बीकानेर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के उदरासर गांव में दादा की शोकसभा के दौरान खेल रहे 5 साल के मासूम की गर्म दाल से भरे भगोने में गिरने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब घर में शोकसभा में शामिल होने आए रिश्तेदारों के लिए खाना तैयार किया जा रहा था। हादसे के बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान संकेत पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। बताया गया कि संकेत के दादा कानाराम मेघवाल का 26 जुलाई को निधन हो गया था। परंपरा के अनुसार 2 अगस्त को शोकसभा का आठवां दिन था। इस मौके पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीण घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.