बीकानेर में ट्रक-कार की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
नई दिल्ली, जून 15 -- राजस्थान के बीकानेर जिले में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हेमासर फांटे के पास हुआ, जहां हरियाणा नंबर की कार और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस व स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। कार में कुल सात लोग सवार थे, जो हरियाणा के फतेहाबाद जिले के निवासी थे। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है।तीर्थ दर्शन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.