जामताड़ा, अप्रैल 22 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बीकानेर से कोलकाता के लिए एकतरफा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04701 बीकानेर-कोलकाता विशेष ट्रेन 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को सुबह 06:00 बजे बीकानेर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत आसनसोल एवं दुर्गापुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) एवं वातानुकूलित (एसी) श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह भी पढ़ें- हावड़ा-चंडीगढ़ के बीच समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन यह भी पढ़ें- गर्मी में यात्रियों को राहत : 20 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा भारतीय रेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.