फतेहपुर, सितम्बर 4 -- औंग। बीकमपुर कांड की जांच में पुलिस को पवन के मोबाइल की कॉल डिटेल से नया सुराग मिला है। सीडीआर में सिकठिया कानपुर की एक महिला का मोबाइल नंबर सामने आया है। पुलिस अब महिला की तलाश में है। महिला गांव से गायब बताई जा रही है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में पहुंची है। राजू के लापता होने की जांच में पवन के कपड़ों से भी अहम कड़ी मिली है। पुलिस ने पवन की गाड़ी में रखे झोले से वे कपड़े बरामद किए हैं, जिन्हें उसने घटना के बाद अपने गांव आशापुर आकर में बदला था। बुधवार देर शाम पवन राजू को बाइक से लेकर निकला था। यह भी पढ़ें- डेढ़ घंटे मारकाट-नालियों में बहा खून, बांके से ससुरालियों पर हमला, भीड़ ने की हमलावर की हत्या इसके बाद वह अकेला ससुराल लौटा था। सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और बरामद कपड़ों को जोड़कर पुलिस राजू के लापता होने की कड़ी त...