सोनभद्र, सितम्बर 26 -- अनपरा,संवाददाता।पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों संग शनिवार को एनसीएल की दुद्धिचुआ-जयंत परियोजना पहुंचे जहां उन्होने एमजीआर और सायलों आदि पहुंच कोयला लोडिंग की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा अधिकाधिक कोयला निकासी में आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

बैठक के दौरान चर्चा महाप्रबन्धक डिम्पी गर्ग इसके बाद एनटीपीसी विंध्याचल बिजलीघर पहुंचे जहां वीएसआर क्षेत्र के स्टेशनों प्रमुखों के बीच आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल हुए। बैठक् में एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता, एनटीपीसी रिहंद के कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा वीएसआर क्षेत्र के विभिन्न पावर स्टेशनों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रेलवे ने खदान स्तर पर कोयले की उपलब्धता के आधार पर बीओबीआर एवं...