रांची, मार्च 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को सदन में कहा है कि अब कई स्तर पर जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, आवास एवं शिक्षा ऋण आदि सुविधाएं दी जाएंगी। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधानसभा सदस्य, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पूर्व सीएम, नेता प्रतिपक्ष, बोर्ड-निगम एवं आयोग के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित बाह्य कोटा के आधार पर नियुक्त आप्त सचिव, निजी सहायक, कम्प्यूटर ऑपरेटरों को भी ये सुविधाएं दी जाएंगी।उन्होंने कहा कि यह सुविधा सरकारी कर्मियों एवं संविदा कर्मियों के सैलरी एकाउंट की तर्ज पर दी जाएगी। हालांकि इसके लिए एक शर्त यह भी है कि उनका सैलरी अकांउट बैंक ऑफ इंडिया में होना चाहिए। मंत्री ने यह जवाब विधायक अमित कुमार यादव के तारांकित प्रश्न के दौरान पूछे सवाल के जवाब में दिया है।

हिंदी ह...