मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बैंक ऑफ इंडिया के मुजफ्फरपुर अंचल से जुड़े कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को आंचलिक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। वे बैंक प्रबंधन पर बार-बार वादाखिलाफी आरोप लगा रहे थे। कर्मचारी यूनियन के सचिव पंकज ठाकुर ने कहा कि यह प्रदर्शन 30 मार्च को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी का हिस्सा है। यह हड़ताल फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन्स ने बुलाई है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन लगातार कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि शाखाओं में पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की भर्ती नहीं होने से काम का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसका प्रतिकूल प्रभाव कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर हो रहा है। इससे बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। इसलिए पर्याप...