बोकारो, मई 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जन कल्याण सामाजिक संस्था के प्रधान कार्यालय झोपड़पट्टी में शनिवार को कार्यकारिणी समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जोगेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने की, जबकि संचालन हरिशंकर प्रसाद सोनी ने किया। बैठक में संस्था के सचिव परशुराम राम ने बताया कि संस्था के कोषाध्यक्ष अक्षय लाल पासवान के निधन के बाद रिक्त पद पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से जोगेंद्र प्रसाद कुशवाहा को नया कोषाध्यक्ष, ममता सिंह को अध्यक्ष तथा कुमार अमरदीप को संस्था का संरक्षक मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी में परशुराम राम को सचिव बनाया गया। वहीं सदस्य के रूप में चंदेश्वर ठाकुर, हरिशंकर प्रसाद सोनी, राम नारायण पासवान, वेद प्रेम सिंह, गुड़िया देवी और रामजी राम को शामिल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...