बीओआई कर्मचारी एसोसिएशन के पूर्व महासचिव को जेल
आगरा, अगस्त 28 -- बैंक ऑफ इंडिया शिकायत समिति अखिल भारतीय एससी/एसटी एवं ओबीसी कर्मचारी यूनियन सोसाइटी के पूर्व महासचिव वीरेंद्र सिंह को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उनके खिलाफ छत्ता थाने में कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले में चार अन्य पूर्व पदाधिकारी भी नामजद हैं, जिनकी भूमिका की जांच जारी है। चौबेपुर (वाराणसी) निवासी अंजनी कुमार, जो सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चेयरमैन हैं, ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि कर्मचारियों के वेतन और चंदे से जमा होने वाली राशि के लिए जीवनी मंडी शाखा के अलावा दूसरी शाखा में अलग खाता खोलकर धनराशि का हिसाब नहीं दिया गया और चंदे में हेराफेरी की गई। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर ट्रांसयमुना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.