मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को मिठनपुरा स्थित आंचलिक कार्यालय का प्रदर्शन किया। उन्होंने यह प्रदर्शन फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन्स (एफओबीओआईएसयू) के आह्वान पर किया। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने आंचलिक प्रबंधक को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।इस दौरान यूनियन के सचिव पंकज कुमार ठाकुर ने बैंक में लगातार घटती क्लर्क एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संख्या पर चिंता व्यक्त की। कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण कार्य का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इससे बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता और कर्मचारियों के कार्य वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मांगों पर ठोस पहल नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। मौके पर शिव शंकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.