नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। आईएएस, आईपीएस जैसे प्रतिष्ठित पद हासिल करने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की तैयारी बहुत पहले से ही करने लगते हैं और इसके लिए दिन रात मेहनत करते हैं। कुछ उम्मीदवार एक या दो असफलता के बाद हार मान लेते हैं और दूसरे विकल्प की तलाश में लग जाते हैं। उन्हें लगता है कि शायद नियति में यही लिखा है। लेकिन कई उम्मीदवार मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए 3 या 4 नहीं बल्कि आखिरी प्रयास तक लड़ते रहते हैं और आखिर में सफलता भी हासिल करते हैं। एक ऐसी ही कहानी है उत्कर्ष श्रीवास्तव की। इनकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। एकेडमिक रिकॉर्ड ज्यादा धांसू नहीं था। बैकबेंचर का टैग भी लगा। कई यूपीएससी, पीसीएस समेत कई सरकारी परीक्षाओं में असलता का सामना करना प...