बीए में श्वेता ने 7.93 सीजीपीए के साथ किया कालेज टॉप
बुलंदशहर, जुलाई 6 -- चौ चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीए अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्रा श्वेता ने 7.92 सीजीपीए प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि श्वेता ने निरंतर परिश्रम के बल पर सफलता प्राप्त की है। प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन और सचिव रचना भटनागर ने छात्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने श्वेता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- रज्जू भय्या विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में बेटियों का जलवा, 61 में से 46 कोर्स में छात्राएं बनीं टॉपर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.