प्रयागराज, दिसम्बर 8 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में पहले दिन सोमवार को आयोजित प्रथम सेमेस्टर की सुबह की पाली संपन्न हुईं। पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि बीकॉम पार्ट-1 की परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति उत्साहजनक रही। कुल 2911 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2786 छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे, जिससे कुल उपस्थिति प्रतिशत 95.70% दर्ज किया गया। वहीं, बीए/बीएससी प्रथम सेमेस्टर (मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान) की परीक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। कुल 103 पंजीकृत छात्रों में से सभी 103 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.