बीए फर्स्ट सेमेस्टर प्रथम सूची में शामिल विद्यार्थियों का नामांकन आज तक
हाजीपुर, जून 19 -- महुआ, एक संवाददाता बीए फर्स्ट सेमेस्टर और प्रथम सूची का अंतिम नामांकन शनिवार तक होगा। समय से नामांकन नहीं कराने वाले विद्यार्थी पिछड़ जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को यहां कॉलेज प्रशासन ने सूचना जारी कर सूची में शामिल विद्यार्थियों को समय के अनुसार नामांकन कर लेने की अपील की है। निरसू नारायण कालेज सिंघाड़ा के प्रभारी प्रो. शिव शरण सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम सूची सत्र 2026/30 में नामांकन के लिए अंतिम तिथि 20 जून शनिवार तक है। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा जारी सूची के अनुसार विद्यार्थियों का नामांकन बीए फर्स्ट सेमेस्टर में हो रहा है। यह भी पढ़ें- वोकेशनल कोर्सो में नामांकन 20 जून तक इसके लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। - नवनीत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.