हमीरपुर, अप्रैल 11 -- राठ, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर चलती बाइक से गिरकर मौत के मुंह में समाने वाला युवक बीए फर्स्ट ईयर का छात्र था और परीक्षा देने के लिए अपने साथी संग बीते गुरुवार की शाम जयपुर से बाइक में सवार होकर चला था। रात भर बाइक का सफर करने की वजह से सवेरे जखेड़ी गांव के पास से गुजरते समय चलती बाइक से झपकी आने पर गिरने से उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर बांदा रवाना हो गए। इस दौरान मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जनपद बांदा के फतेहगंज निवासी 21 वर्षीय अवधकिशोर श्रीवास अपने तुर्रा गांव निवासी साथी 25 वर्षीय दिनेश यादव के साथ दो माह से जयपुर में एक ऑनलाइन कंपनी में काम कर रहा था। मां सुमन ने बताया कि पुत्र अवधकिशोर बदौसा के जबरापुर स्थित महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। अप्रैल के आखिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.