बदायूं, मई 16 -- महाराणा प्रताप राजकीय पीजी महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तर पर बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राचार्य पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा समर्थ पोर्टल 14 मई से आठ जून तक खोल दिया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को पहले विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह भी पढ़ें- सीजीएन पीजी कॉलेज में प्रवेश शुरू यह भी पढ़ें- जेपीयू में स्नातक नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 जून तक भरें ऑनलाइन आवेदन यह भी पढ़ें- टीएमबीयू के स्नातक नए सत्र में चल रही आवेदन की प्रक्रिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स...