पीलीभीत, जुलाई 28 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार को बीए प्रथम वर्ष राजनीति विज्ञान विषय के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शैक्षिक विकास की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ राजनीति विज्ञान विभाग के सह प्रभारी डॉ. विपिन कुमार नीरज ने किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दुष्यंत कुमार को पुष्प भेंट कर व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनुपम पांडेय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों तथा बहुविषयक शिक्षा प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- छात्र नियमित अध्ययन और अनुशासित जीवन अपनाएं : प्राचार्य डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्रा...