बीए छठे सेमेस्टर में नंदिनी ने पाया प्रथम स्थान
रुद्रपुर, जुलाई 20 -- नानकमत्ता। बीए छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं में श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य ने बताया कि 28 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें छात्रा नंदिनी राना ने सर्वाधिक 83.98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, कुलवीर कौर ने 79.04 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और कोमल कौर ने 78.18 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के संरक्षक बाबा सुरेंदर सिंह, प्रबंधक चरनजीत सिंह, प्राचार्य डॉ. सीता मेहता, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु बाला ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.