हरदोई, अप्रैल 24 -- हरदोईRs.। नगर के सीएसएन महाविद्यालय में गुरुवार को स्नातक बीए छठे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। बीए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन नलिन त्रिपाठी व आस्था सिंह ने किया। आयोजन में उदय राठौर, सूर्यांश मिश्र, वैभव सिंह, समीर सहित अन्य विद्यार्थियों ने सहयोग दिया। इससे पूर्व प्राचार्य प्रो. के.के. सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रो. दीपक राय, डॉ. मिथिलेश सिंह सहित अन्य शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...