लखीमपुरखीरी, जून 4 -- नगर के गुरु गोविन्द सिंह जी राजकीय महाविद्यालय में बीए चतुर्थ व छटे सेमेस्टर की छात्र व छात्राओं के गृहविज्ञान प्रयोगात्मक व माइनर प्रोजेक्ट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई। महाविद्यालय के प्राचर्या डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ल नें जानकारी देते हुए बताया कि 06 जून को प्रातः 9 बजे से गृहविज्ञान विषय की प्रयोगात्मक व माइनर प्रोजेक्ट की परीक्षाएं महाविद्यालय में सम्पन्न होगी। सम्बन्धित छात्राएं प्रेक्टिकल व प्रोजेक्ट फाइल के साथ समय से परीक्षा में उपस्थित हो अन्यथा की स्थिति में छात्र-छात्राएं स्वयं जिम्मेदार होगीं। उन्होंने बताया बीए चतुर्थ सेमेस्टर गृहविज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा और बीए छटे सेमेस्टर की गृहविज्ञान माइनर प्रोजेक्ट 6 जून प्रातः 9 बजे सम्पन्न होंगे। यह भी पढ़ें- पीयू : पीजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 11 जून से

हिंद...