जमशेदपुर, मार्च 2 -- गालूडीह थाना अंतर्गत बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के हॉस्टल में रविवार देर रात शिक्षक डॉ. अभिनंदन मख़ाल (44) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। सहकर्मियों ने शव को देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल भेज दिया। शव को अस्पताल के शीत गृह में रखा गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंकु कुमार ने बताया कि डॉ. अभिनंदन मूल रूप से कोलकाता के हुबली के रहने वाले थे और कॉलेज में केमिस्ट्री के शिक्षक थे। सहकर्मियों ने घटना की सूचना दी थी। प्रारंभिक जांच में अभिनंदन के मुंह से झाग निकलता पाया गया। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने से अभिनंदन की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.