गोपालगंज, अप्रैल 24 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जिले के बरौली थाना क्षेत्र के मधुबनी मोड़ के समीप शुक्रवार को दो बाइक की हुई टक्कर में बीए की छात्रा समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मूजा गांव निवासी प्रमिला देवी अपनी पुत्री माला कुमारी को बीए की परीक्षा दिलाने के लिए बेटे अमित कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर शहर के कमला राय कॉलेज में आई थी। यह भी पढ़ें- बीए की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा समेत तीन लोग हादसे में जख्मी यहां से परीक्षा दिलाने के बाद माला कुमारी को लेकर उसकी मां व भाई बाइक प...