गिरडीह, मई 17 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र से फिर बीएससी पार्ट वन की नाबालिग छात्रा के गायब होने का एक मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के गायब हुए तीन दिन बीत गए हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। तब परिजनों ने बेंगाबाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।

पुलिस में आवेदन थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि गिरिडीह के एक कॉलेज में छात्रा पार्ट वन की परीक्षा दे रही थी। प्रत्येक दिन वह अपने घर से परीक्षा देने जाती थी और शाम तक घर वापस लौट आती थी।

घटना का विवरण घटना की सुबह यानी 15 मई को वह परीक्षा देने गिरिडीह के लिए निकली थी। देर शाम बीत जाने के बाद भी जब व...