बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। बबेरू थाने के एक गांव निवासी बीए की छात्रा से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उस समय छात्रा अपने ही घर में खुली परचून की दुकान में अकेली बैठी थी। शोर सुन मां दौड़ी तो युवक भाग गया। बाद में पिता के फोन पर छात्रा को घर से उठा ले जाने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार दहशत में है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी 19 वर्षीय पीड़ित युवती ने बुधवार को बबेरू थाने में तहरीर दी। बताया कि वह बबेरू में एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। रयान गांव निवासी राहुल सिंह उसके साथ कॉलेज जाते समय एक वर्ष से पीछा व छेड़खानी कर रहा है। लज्जा के भय से वह यह बात किसी से नहीं बताती रही। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे छात्रा घर में रखी परचून की दुकान पर बैठी थी। तभी सूना मौका पाकर राहुल दुकान आया। छात्रा से अश्लील ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.