बीए की छात्रा सहपाठी के साथ फरार, मुकदमा
कौशाम्बी, अगस्त 25 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। 21 अगस्त की सुबह वह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि वह साथ पढ़ने वाले कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ढोसकहा निवासी विकास मौर्य के साथ फरार हो गई है। दोनों मुंबई गए हैं। छात्रा अपने साथ दो हजार रुपये नकद व जरूरी अभिलेख भी ले गई है। शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.