अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। देहलीगेट थाना क्षेत्र के नगला मसानी में रविवार की रात बीए की छात्रा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नगला मसानी निवासी मुस्कान (22) पुत्र रविशंकर शहर के एक कालेज से बीए द्धितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। परिवार में तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह रविवार की रात वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो गई। परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी देर रात अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह परिजनों की आंख खुली तो शव लटका देख चीख निकल गई। दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर घुस गए। आनन-फानन में श...